Motorola Edge 50 5G में कंपनी ने क्वालकॉम Snapdragon 7 Gen 1 AE प्रोसेसर दिया है। वहीं OnePlus Nord 4 में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है।
Motorola Edge 50 5G में कंपनी ने 8जीबी रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दिया है। वहीं OnePlus Nord 4 8जीबी रैम और 256GB तक स्टोरेज दी गई है।
गीकबेंच टेस्ट में Motorola Edge 50 का सिंगल और मल्टीकोर स्कोर क्रमशः 1,117 और 3,048 रहता है, वहीं OnePlus Nord 4 का क्रमशः 1,744 और 4,365 रहता है। यहां वनप्लस नॉर्ड 4 आगे रहता है।
AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में Motorola Edge 50 का स्कोर 11,69,622 रहता है, जबकि वनप्लस नॉर्ड 4 के एनटूटू स्कोर की बात करें, तो यह 7,14,295 रहता है। यहां भी वनप्लस का फोन आगे रहता है।
बर्नआउट टेस्ट यह मापता है कि कोई फोन 8 मिनट तक stress में कितना अच्छा परफॉर्मेंस करता है। वनप्लस नॉर्ड 4 का पीक परफॉर्मेंस 48.8% रहता है, जबकि मोटोरोला एज 50 का पीक परफॉर्मेंस 77.0% रहता है।
गेमिंग टेस्ट में 30 मिनट के लिए कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल, रियल रेसिंग 3 और बीजीएमआई जैसे गेम खेले। यहां रियल लाइफ में मोटोरोला एज 50 ने थर्मल मैनेजमेंट में वनप्लस नॉर्थ 4 से बेहतर परफॉर्मेंस किया।
मोटोरोला एज 50 सिंगल 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरियंट में आता है, जिसकी कीमत 27,999 रुपये है। वहीं वनप्लस नॉर्ड 4 के बेस वैरियंट 8GB+128GB की कीमत 29,999 रुपये है।
टेस्ट रिजल्ट देखें तो वनप्लस नॉर्ड 4 एनटूटू और गीकबेंच में अच्छा परफॉर्मेंस करता है, वहीं मोटोरोला एज 50 बर्नआउट और गेमिंग टेस्ट में बेहतर परफॉर्मेंस करता है।