Moto Edge 50  vs  Realme 13 Pro

बैटरी और चार्जिंग

> मोटोरोला एज 50 बैटरी में 5,000mAh बैटरी और 68W वायर्ड चार्जिंग है। इसकी कीमत 27,999 रुपये है। > रियलमी 13 प्रो में 5,200mAh बैटरी और 45W वायर्ड चार्जिंग है। इसकी कीमत 26,999 रुपये है।

पीसी मार्क

> PC Mark बैटरी टेस्ट में यह चेक किया जाता है कि डिवाइस की बैटरी 100% से 20% तक खत्म होने में कितना समय लेती है। > मोटो एज 50 इस टेस्ट में रियलमी 13 प्रो से 11 मिनट ज्यादा चलती है और थोड़े अंतर से जीत जाता है।

वीडियो स्ट्रीमिंग

> हमने दोनों डिवाइस पर समान रिजोल्यूशन और सेटिंग पर 30-30 मिनट तक YouTube वीडियो चलाया। > मोटो एज 50 ने इस टेस्ट में रियलमी 13 प्रो से 1% ज्यादा बैटरी खोई।

गेमिंग टेस्ट

> हमने दोनों डिवाइस पर एक ही सेटिंग पर 30 मिनट तक ग्राफिक रूप से डिमांडिंग गेम खेले। > इस टेस्ट में मोटो एज 50 ने रियलमी 13 प्रो की तुलना में 5% ज्यादा बैटरी खोई।

चार्जिंग स्पीड

> मोटो एज 50 को 20% से 100% तक चार्ज होने में 40 मिनट लगते हैं। > दूसरी तरफ रियलमी 13 प्रो को समान परिणाम प्राप्त करने में 52 मिनट लगते हैं।

फैसला

> मोटो एज 50 बेंचमार्क टेस्ट में थोड़ा ज्यादा समय तक चलता है और रियलमी 13 प्रो की तुलना में फास्ट चार्ज होता है जो वास्तविक दुनिया में इस्तेमाल में थोड़ा बेहतर बैकअप देता है। > इसलिए यह टेस्ट बराबरी पर समाप्त होता है और हम सुझाव देते हैं कि आप इनमें से कोई भी डिवाइस खरीदने से पहले अन्य चीजों पर गौर करें।