Motorola Razr 40 में 6.9-इंच का FHD+ 10-बिट एलटीपीओ pOLED डिस्प्ले है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके साथ 22:9 आस्पेक्ट रेशियो, 1400-निट्स पीक ब्राइटनेस और पंच होल कटआउट है।
मोटोरोला रेजर 40 फ्लिप स्मार्टफोन में आपको 1.5-इंच का OLED कवर स्क्रीन दिया गया है। इसमें 1000 निट्स ब्राइटनेस दी गई है।
कंपनी ने इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर दिया है। यह एड्रिनो जीपीयू से लैस है।
मोटोरोला रेजर 40 डिवाइस में कंपनी ने 8 जीबी रैम दिया है। फोन 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
मोटोरोला का यह फ्लिफ फोन MyUX स्किन पर आधारित एंड्रॉयड 13 ओएस पर कार्य करता है।
मोटोरोला रेजर 40 में 64MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। वहीं सेल्फी के फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में 30W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ 4,200mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही, फोन 5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
फोन में आपको ड्यूल स्टीरीयो स्पीकर, कोर्निंग गोरिल्ली ग्लास विक्टस, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और आईपी52 रेटिंग मिलता है।
Motorola Razr 40 की कीमत 59,999 रुपये है। इसकी सेल 15 जुलाई से अमेजन पर होगी।