Narzo N65 5G  vs  Lava Yuva 5G

डिजाइन

Narzo N65 5G के रियर पैनल पर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल है। वहीं, डिवाइस में पंख जैसे स्ट्रोक के साथ एक टेक्सचर्ड प्लास्टिक बैक पैनल मिलता है। दूसरी ओर, Lava Yuva 5G में भी Realme Narzo N65 5G की तर एक गोलाकार मॉड्यूल में रखा गया है।

डिसप्ले

दोनों डिवाइस में HD+ LCD पैनल दिया गया है, लेकिन Realme Narzo N65 में 6.67-इंच 120Hz रिफ्रेश रेट डिसप्ले और Lava Yuva में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.53-इंच स्क्रीन है।

परफॉर्मेंस

Narzo N65 5G में MediaTek Dimensity 6300 Ultra एसओसी है और  Lava Yuva 5G में Unisoc T750 एसओसी है। यानी आप Lava Yuva 5G के मुकाबले Narzo N65 5G से थोड़ा बेहतर परफॉरमेंस की उम्मीद कर सकते हैं।

रैम व स्टोरेज

दोनों डिवाइस में 6जीबी तक की रैम के साथ 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। वहीं, दोनों डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इंटरनल स्टोरेज को और बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

दोनों ही फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। हालांकि, Lava Yuva 5G में 18W चार्जिंग क्षमता है, जो Realme Narzo N65 5G की 15W चार्जिंग की तुलना में फास्ट चार्ज करती है।

सॉफ्टवेयर

लावा फोन एंडरॉयड 13 के साथ आता है और इसे एंडरॉयड 14 में अपग्रेड किया जाएगा, साथ ही दो साल के सुरक्षा पैच भी मिलेंगे। इसके विपरीत, Realme Narzo N65 5G Android 14 पर Realme UI 5.0 कस्टम स्किन के साथ चलता है। यह तीन साल की सुरक्षा और दो साल के सॉफ़्टवेयर अपडेट का आश्वासन देता है।

प्राइस

NARZO N65 के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 11,499 व 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 12,499 है। वहीं, LAVA YUVA 5G के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस Rs 9,499 और 4GB RAM और  128GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस Rs 9,999 है।