अगस्त में लॉन्च होंगे ये नए फोन

Motorola Edge 50 Neo

Edge 50 Neo अगले माह टेक मार्केट में आ सकता है। इसमें 6.4-इंच pOLED डिसप्ले, MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, 50MP ट्रिपल रियर व 32MP फ्रंट कैमरा और 4,310mAh बैटरी हो सकती है।

OPPO Reno 12F 5G

ग्लोबली लॉन्च हो चुके Reno 12F को अगले माह इंडिया लाया जा सकता है। इसमें 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 5,000mAh बैटरी और 32MP का फ्रंट कैमरा है। जबकि बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा है।

Google Pixel 9

पिक्सल 9 सीरीज के नए स्मार्टफोन Google Pixel 9 Pro और Google Pixel 9 Pro Fold का लॉन्च कन्फर्म है। डिवाइस 13 अगस्त को ग्लोबली एंट्री लेंगे। वहीं, डिवाइस के लॉन्च से पहले गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म यूट्यूब पर पिक्सल 9 प्रो ओर पिक्सल 9 प्रो फोल्ड का वीडियो टीजर जारी कर दिया है।

Vivo V40 सीरीज

वीवो की वी40 सीरीज के दो स्मार्टफोन भारतीय बाजार में अगले महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। सीरीज के अंदर Vivo V40 और Vivo V40 Pro को लाया जा सकता है। इससे पहले ग्लोबल बाजार यूरोप में वी40 और वी40 लाइट 5जी पेश हो चुके हैं।

POCO M6 Plus

पोको आने वाले कुछ हफ्तों यानी अगले माह अपनी M6 सीरीज का विस्तार कर सकता है। इसके तहत नया मॉडल POCO M6 Plus 5G भारत सहित ग्लोबल बाजार में एंट्री ले सकता है। हालांकि अभी ब्रांड की ओर से कोई ऐलान नहीं हुआ है लेकिन, लीक्स की माने तो अगले माह डिवाइस का लॉन्च पक्का है।