नथिंग के अपकमिंग फोन नथिंग फोन (2) को 11 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। नथिंग फोन (2) के लिए प्री-ऑर्डर 29 जून, 2023 से शुरू हो चुका है। आप महज 2000 रुपये देकर इसे प्री-बुक कर सकते हैं।
फोन की प्री-बुकिंग पर Nothing Ear (stick) को डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे। फोन को आप फ्लिपकार्ट के जरिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।
Nothing Phone (2) प्री-बुकिंग
नथिंग फोन 2 की प्री-बुकिंग पर यूजर को Nothing Ear (stick) की खरीदारी पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, अन्य नथिंग एक्सेसरीज भी 50 फीसदी की छूट मिलेगी।
Nothing Phone (2) प्री-बुकिंग ऑफर
Nothing Phone (2) को 11 जुलाई, 2023 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट रात 8.30 मिनट पर शुरू होगा जिसे कंपनी द्वारा लाइव प्रसारित किया जाएगा।
Nothing Phone (2) लॉन्च डेट
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, फोन का डिस्प्ले साइज 6.7 इंच होगा और यह FHD+ रिजॉल्यूशन पर काम करेगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इस पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है।
Nothing Phone (2) डिस्प्ले
नथिंग फोन 2 को 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स वाले क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 ऑक्टाकोर पर लॉन्च किया जाएगा। यह प्रोसेसर वनप्लस 11आर जैसे फोन में मिलती है, जिसकी भारत में कीमत 39,999 रुपये है।
Nothing Phone (2) प्रोसेसर
नथिंग फोन 2 को 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं फोन के छोटे वेरिएंट्स में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी मेमोरी व 256जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।
Nothing Phone (2) रैम-स्टोरेज
फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
Nothing Phone (2) कैमरा
फोन में 4,700mAh की बैटरी हो सकती है। हालांकि नथिंग ने नए फोन के चार्जिंग डिटेल का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि यह फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करेगा।
Nothing Phone (2) बैटरी