नथिंग स्मार्टफोन्स जैसा दिखने के बाद भी नथिंग फोन 2(ए) अलग और अनोखा दिखता है। फोन में एक ट्रांसपेरेंट बैक है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर एलईडी लाइटें हैं और एक हॉरिजोंटल रूप से रखा गया डुअल कैमरा सेटअप है जो पिक्सर फिल्मों के भविष्य के रोबोट की याद दिलाता है।
नथिंग के पूराने फोन्स की तरह ही Nothing Phone 2(a) को भी दो कलर में लाया जाएगा। यानी फोन ब्लैक और वाइट कलर में आएगा।
Nothing के दूसरे फोन्स की तरह ही Phone (2a) में ग्लिफ इंटरफेस है। इसमें तीन LED स्ट्रिप्स है जो कैमरा मॉड्यूल के पास हैं। इनमें से दो सर्कुलर आर्क्स और एक वर्टिकली राइट साइड में स्ट्रैट मॉड्यूल में प्लेस है। ग्लिफ लाइट्स कॉल, नोटफिकेशन, टाइमर और आदि काम पर ब्लिंक करती है।
कंपनी का दावा है कि इसमें कोई ब्लोटवेयर नहीं यानी डिवाइस पर पहले से कोई थर्ड-पार्टी ऐप्स (उर्फ ब्लोटवेयर) इंस्टॉल नहीं होंगे।
फोन में MediaTek Dimensity 7200 Pro SoC है जो कि 12GB रैम से लैस है। कंपनी के अनुसार इसकी परफॉर्में Snapdragon 7s Gen 2 और Snapdragon 782G SoCs से ज्यादा बेहतर है।
फोन इंडिया में 5 मार्च को लॉन्च होगा और इसके बाद हम रिव्यू के माध्यम से इसे अच्छे से टेस्ट करके आपको बताएंगे।