Nothing Phone (2a) Plus में 6.7-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है।
Nothing Phone (2a) Plus में कंपनी ने मीडियाटेक Dimensity 7350 Pro प्रोसेसर दिया है। इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन है।
Nothing Phone (2a) Plus कंपनी ने 12जीबी तक रैम और 8जीबी रैम बूस्टर सपोर्ट दिया है। इसमें आपको 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
नथिंग फोन (2ए) प्लस में रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें OIS और EIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है।
नथिंग फोन (2ए) प्लस में रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें OIS और EIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है।
Nothing Phone (2a) Plus स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी, 50W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि फोन 56 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।
Nothing Phone (2a) Plus एंड्रॉयड 14 पर आधारित नथिंग ओएस 2.6 पर रन करता है। कंपनी 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी।
नथिंग फोन (2a) प्लस में कंपनी ने IP54 रेटिंग दिया है। इसके साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर, 5G सपोर्ट, 13 5जी बैंड्स का सपोर्ट, 4जी LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Nothing Phone (2a) Plus के 8GB रैम +256 जीबी की कीमत 27,999 रुपये है, जबकि टॉप 12जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत 29,999 रुपये है। यह ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेंगे।
नथिंग फोन (2a) प्लस की सेल फ्लिपकार्ट पर 7 अगस्त दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 2,000 रुपये का इंस्टेंट बैक डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन है।