Nothing Phone 3 इन 10 वजहों से है खास

यूनिक डिजाइन

Nothing Phone 3 में ट्रांसपेरेंट बैक और 489 माइक्रो-LEDs वाली Glyph Matrix डिजाइन दी गई है। ये लाइट्स नोटिफिकेशन और कॉल के साथ एनिमेशन दिखाती हैं। बैक पैनल को Gorilla Glass Victus से सुरक्षित किया गया है।

ब्राइट-स्मूद डिस्प्ले

फोन में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन है।

दमदार परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है, जो फास्ट स्पीड और स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। 

5 साल OS अपडेट

फोन Nothing OS 3.5 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है। इसे 5 साल तक Android अपडेट और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगी।

ज्यादा RAM और स्टोरेज

भारत में यह फोन दो वेरिएंट्स में आता है- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज। दोनों वर्जन फास्ट परफॉर्मेंस के लिए शानदार हैं।

ट्रिपल 50MP कैमरा 

फोन में तीन 50MP कैमरे दिए गए हैं, मेन OIS सेंसर, पेरिस्कोप लेंस और अल्ट्रा-वाइड लेंस। यह सेटअप शानदार फोटो और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में मदद करता है।

50MP सेल्फी कैमरा

फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा है जो 4K वीडियो को 60fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। फोटो और वीडियो दोनों के लिए यह कैमरा शानदार है।

ज्यादा बैटरी 

भारत में Nothing Phone 3 को 5500mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है, जबकि बाकी देशों में यह 5150mAh बैटरी के साथ आया है।

फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

फोन 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है जो 54 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर देता है। इसमें 15W वायरलेस और 5W रिवर्स चार्जिंग भी है।

लेटेस्ट कनेक्टिविटी

फोन 19 5G बैंड्स, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 सपोर्ट करता है। इसमें NFC भी है, जिससे यह हर नेटवर्क और स्मार्ट डिवाइस से आसानी से कनेक्ट हो जाता है।

प्राइस-सेल डिटेल

फोन के 12GB+256GB की कीमत ₹79,999 और 16GB+512GB की कीमत ₹89,999 है। ऑफर के साथ इसे क्रमशः ₹62,999 और ₹72,999 में खरीद सकते हैं। इसकी सेल 15 जुलाई से शुरू होगी।