OnePlus 11R लॉन्ग टर्म रिव्यू

       डिजाइन

फोन दिखने में थोड़ा हैवी ओर सॉलिड लगता है। इसका वजन 204 ग्राम है। लेकिन, सैंडस्टोन और ग्लास बैक के साथ फोन पकड़ने में काफी अच्छा लगता है। कर्व्ड स्क्रीन और स्लिम एज से भी फोन को हैंडल करना आसान होता है।

       डिसप्ले

डिवाइस में 6.7 इंच का  LTPO 3.0 तकनीक के साथ AMOLED पैनल है। वहीं, शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए इसमें सभी तकनीकी विशेषताएं हैं। YouTube पर हाई रिजोल्यूशन में वीडियो चलाने में भी कोई समस्या नहीं होती।

     रियर कैमरा

इसमें 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो लेंस है। ज्यादातर मामलों में फोन का कैमरा काफी अच्छा काम करता है। लेकिन, मार्केट में इसे वीवो वी29 प्रो और ओप्पो रेनो 10 प्रो से भी टक्कर मिलती है।

     फ्रंट कैमरा

सेल्फी के लिए फोन में 16MP कैमरा है जो कि अच्छा काम करता है। फेस डिटेलिंग में डिवाइस बेहतर कार्य नहीं करता। लेकिन, स्किन टोन के मामले में यह बेहतर दिखाई पड़ता है।

     परर्फॉमेंस

यह स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट है जो कि 18जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज से लैस है। इससे गेमिंग, मल्टिटास्किंग और ब्राउजिंग आदि को आसानी से किया जा सकता है।

     सॉफ्टवेयर

फोन एंडरॉयड 13 के साथ ऑक्सिजन OS 13 पर कार्य करता है। OTA अपडेट के माध्यम से इसे Android 14 में अपडेट किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने दो मेजर अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट्स देगी।

         बैटरी

OnePlus 11R में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो आपकि यूज के हिसाब से लगभग 6 घंटे का स्क्रीन टाइम देती है। ज्यादा हैवी यूसेज पर स्क्रीन टाइम 4 घंटे हो जाता है। कुल मिलाकर इसका बैटरी बैकअप काफी शानदार है।

   चार्जिंग स्पीड

फोन में 100W फास्ट चार्जिंग स्पीड सॉल्यूशन दिया गया है, जिससे डिवाइस केवल 20 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है और फुल चार्जिंग में 40 मिनट लगते हैं। यहां तक कि बैटरी बैकअप भी काफी प्रभावशाली है।

        निष्कर्ष

वनप्लस 11 आर एक शानदार विकल्प हो सकता है। लेकिन, कैमरा और गेमिंग के मामले में Pixel 8 और iQOO 11 बेहतर विकल्प हो सकते हैं। यदि आप 70,000 रुपये से ज्यादा खर्च किए बिना ऑल-इन-वन पैकेज चाहते हैं, तो OnePlus 11R निराश नहीं करेगा। इसकी शुरुआती कीमत  ₹39,999 है।