OnePlus 11R 5G का 8GB+128GB वैरियंट अमेजन पर सिर्फ 29,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं 16GB+256GB वैरियंट ₹33,499 में मिल रहा है, इसे 44,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
OnePlus 11R 5G को अमेजन से किसी भी कार्ड के जरिए खरीदते हैं, तो 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है यानी फोन को 29,999 नहीं, बल्कि 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
OnePlus 11R में 6.7-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 1450निट्स पीक ब्राइटनेस और 450पीपीआई सपोर्ट है।
OnePlus 11R 5G फोन दो वैरियंट में उपलब्ध है। बेस वैरियंट 8GB+128GB में आता है, वहीं टॉप वैरियंट में आपको 16GB रैम+ 256GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है।
वनप्लस 11आर में कंपनी ने Adreno GPU के साथ Qualcomm Snapdragon 8+ Gen1 5G प्रोसेसर का उपयोग किया है।
OnePlus 11R में रियर पैनल पर 50MP+8MP+2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है, वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।
OnePlus 11R में 5,000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।