वनप्लस 12 12GB RAM + 256GB Storage के साथ 64,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। लेकिन अब कंपनी की ओर से यह फोन मॉडल 5 हजार रुपये सस्ता बेचा जा रहा है। यानी फोन को 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट वनप्लस इंडिया के साथ ही शॉपिंग साइट अमेजन पर भी यह स्मार्टफोन नए व सस्ते रेट पर सेल के लिए उपलब्ध है।
OnePlus 12 5G में 6.82-इंच OLED डिस्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2K रिजॉल्यूशन है।
Oneplus 12 में कंपनी ने दमदार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर का उपयोग किया है। यह 3.3 GHz की हाई क्लॉक स्पीड पर काम करता है।
OnePlus 12 में 50MP+48MP+64MP ट्रिपल रियर कैमरा और फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Oneplus 12 को चार वैरियंट में लॉन्च किया गया था। इसके टॉप वैरियंट में 24GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज है।
वनप्लस 12 में 5400mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा से लैस है।
वनप्लस 12 लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 आधारित ColorOS 14 पर रन करता है। इसमें आपको बहुत सारे खास फीचर्स भी मिलते हैं।