OnePlus 12R की 5 खूबियां

प्रीमियम डिजाइन

फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है, जिसमें दोनों तरफ घुमावदार ग्लास और एक मजबूत मैट एल्यूमीनियम फ्रेम है। कूल ब्लू वेरिएंट में रियर ग्लास और कैमरा मॉड्यूल पर ग्लोसी फिनिश है साथ ही फ्रेम पर मैट फिनिश है।

शानदार डिसप्ले

हैंडसेट का डिसप्ले वाइब्रेंट कलर्स के साथ शार्पनेस और वाइड व्यूइंग एंगल से लैस हैष। इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है जो सीधी धूप में भी डिसप्ले की क्वालिटी खराब नहीं होने देती है। स्ट्रीमिंग के लिए इसमें डॉल्बी विजन और HDR10+ का सपोर्ट है।

गजब परफॉर्मेंस

फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 पर कार्य करता है, जिससे डेली ऐप्स और मल्टीटास्किंग को बिना किसी दिक्कत के किया जा सकता है। फोन शानदार ग्राफिक और बिना लैग्स व ओवरहीटिंग के शानदार गेमिंग अनुभव देता है।

क्लीन OXYGENOS

डिवाइस एंडरॉयड 14 पर आधारित ऑक्सीजनओएस 14 पर चलाता है। यूआई बहुत कम ब्लोटवेयर हैं यनाी कुल मिलाकर साफ है। कंपनी ने वादा भी किया है सॉफ्टवेयर पर 3 वर्ष और सुरक्षा पर 4 वर्ष तक अपडेट मिलेगा।

इंप्रैसिव बैटरी

फोन में 5,500MAH की बैटरी है, जिसने पीसीमार्क बैटरी टेस्टिंग में 20 घंटे स्कोर किया है। यह स्कोर  गेमिंग और वीडियो देखने के बाद आया है। साथ ही फोन 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है जिसे पूरा करने में 30 मिनट का समय लगता है।