अमेजन सेल में OnePlus 12R मिलेगा महज इतने में

OnePlus 12R खरीदने वाले यूजर 26 सितंबर से चुनिंदा बैंक कार्ड के साथ 3,000 रुपये तक की इंस्टैंट बैंक छूट और 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं। 

26 से 28 सितंबर तक यूजर अमेजन, कंपनी की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से 8+256GB और 16+256GB वैरियंट पर 5,000 रुपये की अस्थायी कीमत कटौती का फायदा उठा सकते हैं। 

29 सितंबर से खरीदार 8+256GB वैरियंट पर 5,000 रुपये और 16+256GB वैरियंट पर 3000 रुपये तक की अस्थायी कीमत कटौती का लाभ उठा सकते हैं।

वनप्लस रेड केबल क्लब के मेंबर oneplus.in से 8+256GB वैरियंट की खरीदारी पर 2000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

वनप्लस 12आर में 6.78 इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1000हर्ट्ज टच सेंपलिंग रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 है।

डिस्प्ले

वनप्लस 12आर में 16जीबी तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज दी गई है। यह क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 740 जीपीयू मौजूद है।

परफॉर्मेंस

वनप्लस 12आर में रियर पैनल पर 50MP+8MP+2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। 

कैमरा

वनप्लस 12आर स्मार्टफोन 5,500एमएएच बैटरी दी गई है, जो 100वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 26 मिनट में ही इसे 100% तक फुल चार्ज किया जा सकता है।

बैटरी

वनप्लस 12आर  के लॉन्च प्राइस की बात करें, तो 8GB+128GB की कीमत 39,999 रुपये, 8GB+256GB की 42,999 रुपये और 16GB+256GB की 45,999 रुपये है। ऊपर बताए गए ऑफर का लाभ वनप्लस.इन, अमेजन.इन ऑफलाइन स्टोर्स पर उठाया जा सकता है।

कीमत