स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट, 16GB तक रैम, 50MP का मुख्य कैमरा, 5,500mAh की बैटरी और बहुत कुछ है। आइए वनप्लस 12R के ऑफर डिस्काउंट के बार में बताते हैं।
वनप्लस 12R की कीमत 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 39,998 रुपये है। हालांकि, स्मार्टफोन को Amazon के जरिए 2,000 रुपये के कूपन डिस्काउंट के बाद 37,998 रुपये में खरीदा जा सकता है।
विशेष रूप से, ऐसा लगता है कि यह ऑफर केवल बेस वेरिएंट पर है और 8GB + 256GB और 16GB + 256GB वेरिएंट अपने लॉन्च कीमत 42,998 रुपये व 45,998 रुपये में सेल किए जा रहे हैं।
वनप्लस 12R में 6.78-इंच LTPO 4.0 AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC और 100W SUPERVOOC वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी है। वहीं, इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है।
वनप्लस 12R के कुछ अन्य विकल्प भी हैं, जिनमें iQOO Neo 9 Pro शामिल है, जिसकी कीमत Amazon पर समान स्टोरेज वेरिएंट के लिए 34,998 रुपये है। हालांकि, यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है कि आपको कौनसा फोन पसंद है।