फोन हाथ में लेने पर प्रीमियम लगता है क्योंकि इसमें ग्लोसी ग्लास बैक, एमाटे एल्यूमीनियम फ्रेम व पीछे और सामने दोनों तरफ घुमावदार किनारे हैं। साथ ही इस बार अलर्ट स्लाइडर बाईं प्लेस किया गया है।
इसमें 6.78-इंच 120HZ OLED PROXDR LTPO 4.0 डिसप्ले है। जी हां, इसमें नई तकनीक के साथ फ्लैगशिप स्तर का डिसप्ले है। पैनलन वाइब्रेंट है, अच्छी शार्पनेस और व्यूइंग एंगल हैं। डिसप्ले 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी ऑफर करता है।
रियर पर 50MP+8MP+2MP ट्रिपल कैमरा है। अच्छी रोशनी की स्थिति में कैमरा अच्छी डिटेल कैप्चर करता है और कलर भी सटीक आते हैं। वहीं, कम रोशनी में भी, यह संतुलित तस्वीरें खींचता है।
फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी पर काम करता है। वहीं, बेंचमार्क टेस्टिंग में प्रभावशाली स्कोर और डेली उपयोग में यह अच्छा प्रदर्शन करता है। यह डिवाइस बिना ज्यादा गर्मी पैदा किए कठिन गेम भी चला सकता है।
फोन एंडरॉयड 14 पर आधारित ऑक्सीजनओएस 14 पर चलता है। यूआई कम से कम प्री-इंस्टॉल एप्स के साथ क्लिन और अनुकूल है। कंपनी ने 3 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल की सुरक्षा अपडेट का गारंटी दी है।
वनप्लस 12R में 5,500 एमएएच बैटरी है। यह किसी भी वनप्लस डिवाइस में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। पीसीमार्क बैटरी टेस्टिंग में इसने 20 घंटे का स्कोर प्राप्त किया है। साथ ही डिवाइस एक बार चार्ज करने पर भी आसानी से पूरे दिन चल जाएगा।
इसमें 100W सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट है और यह बॉक्स में 100W पावर ब्रिक के साथ आता है। फोन 25 से 30 मिनट में 0-100 तक आसानी से चार्ज हो सकता है।
39,999 रुपये से शुरू होने वाला वनप्लस 12आर इतना अच्छा डिवाइस है कि मैं इसे लेने की सलाह देता हूं। फोन में सब कुछ डिसप्ले से लेकर बैटरी तक अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ है। हालांकि, कैमरा भले ही सबसे अच्छा न हो, लेकिन, यह अपना काम पूरा कर देता है।
यह दो स्टोरेज वेरियंट में आता है। इसके 8GB रैम + 128GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है जबकि 16GB रैम + 256GB स्टोरेज 45,999 रुपये का है।