OnePlus 13 में फ्लैट साइड्स के साथ एक ताजगी भरा लुक देखने को मिलता है, जबकि रियर पर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल वैसा का वैसा बना हुआ है, कैमरा बम्प को फोन के फ्रेम से जोड़ने वाला डिजाइन एलिमेंट अब नहीं है, जिससे फोन को एक क्लीन और मिनिमलिस्टिक लुक मिलता है। फोन वेगन लेदर और ग्लास में आता है।
फोन में 6.82 इंच का ProXDR डिस्प्ले है, हालांकि अब यह क्वाड कर्व पैनल का उपयोग कर रहा है। नया डिस्प्ले न केवल प्रीमियम दिखता है, बल्कि यह एर्गोनॉमिक्स को भी सुनिश्चित करता है, खासकर गेमिंग के दौरान। हमारे लैब टेस्ट में, OnePlus 13 ने अपने प्रतिद्वंद्वियों (Vivo X200 और Find X8) के मुकाबले सबसे ब्राइट डिस्प्ले आउटपुट प्रदान किया।
OnePlus 13 पर Hasselblad के साथ अपनी साझेदारी जारी रखी है, और फोन के पीछे तीन 50MP कैमरे दिए गए हैं। हमारे टेस्ट के दौरान हमने देखा कि फोन आमतौर पर गर्म टोन को प्राथमिकता देता है, हालांकि डायनामिक रेंज में यह शानदार है।
OnePlus 13 के फ्रंट में 32 MP का कैमरा दिया गया है, जो पिक्सल बिनिंग के बिना और फिक्स्ड फोकस के साथ काम करता है। फिर भी, सेल्फी शॉट्स आकर्षक होते हैं, बशर्ते इमेज सेंसर के लिए पर्याप्त रोशनी हो।
फोन ColorOS वर्जन 15.0 के साथ Android 15 पर आधारित है। वहीं, इसमें कुल 44 प्री-इंस्टॉल ऐप्स और एक थर्ड पार्टी ऐप मिलता है। हालांकि, इन्हें हटाया जा सकता है। वहीं, कंपनी फोन के साथ 4 साल का OS और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है।
फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite दिया गया है। वहीं, हमारी टेस्टिंग में फोन का अंटूटू स्कोर 26,89,625 रहा। वहीं, Geekbench का सिंगल-कोर स्कोर 3049 व मल्टी-कोर स्कोर 9280 देखने को मिला।
फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। लेकिन, हमने जब फोन पर PC Mark टेस्ट किया तो इसका रिजल्ट चौंकाने वाला था। दरअसल, टेस्ट में फोन 7 घंटे 44 मिनट ही चला। लेकिन, हमें उम्मीद है कि फोन किसी अपडेट के बाद बेहतर बैटरी लाइफ देगा।
फोन में बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 100 वॉट की फास्ट वायर चार्जिंग की गई है। वहीं, फोन में 50W वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट है। हमारी टेस्टिंग के दौरान फोन 20 से 100 प्रतिशत तक सिर्फ 27 मिनट में चार्ज हो जाता है।
फोन में आपको शानदार डिस्प्ले के साथ रियर कैमरा व परफॉर्मेंस मिलती है। हालांकि, बैटरी लाइफ को लेकर इस फोन को थोड़ी दिक्कत हो सकतील है। लेकिन, कुल मिलाकर देखा जाए तो फोन एक प्रीमियम फ्लैगशिप कैटेगरी में फिट बैठता है। 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आप इसे खरीद सकते हैं।