OnePlus 13 टॉप फीचर्स

डिस्प्ले

वनप्लस 13 में 3168 × 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.82-इंच की 2K+ स्क्रीन दी गई है जो LTPO AMOLED पैनल पर बनी है। इस डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 4500nits पिक ब्राइटनेस

प्रोसेसर

प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलिट दिया गया है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए वनप्लस 13 में 900MHz एड्रेनो 830 जीपीयू दिया गया है।

सॉफ्टवेयर

वनप्लस 13 चीन में लेटेस्ट एंडरॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस के साथ मिलकर काम करता है। इंडिया में यह मोबाइल आक्सिजनओएस 15 पर लाया जाएगा।

कैमरा

इसके बैक पैनल पर 50MP मेन ओआइएस सेंसर, 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस व 50MP सोनी एलवाईटी600 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर है। वहीं, फ्रंट पर 32MP Sony IMX615 सेंसर है।

बैटरी व चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए वनप्लस 13 को 6,000एमएएच डुअल-सेल बैटरी से लैस है जो कि 100वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक व 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग तथा magnetic charging टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है।