OnePlus 13R राउंडअप

लॉन्च डेट

वनप्ल्स 13आर 7 जनवरी 2025 को इंडिया में लॉन्च होगा। यह लॉन्च इवेंट 7 जनवरी की रात 9 बजे शुरू होगा जिसे वनप्लस के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सहित शॉपिंग साइट अमेजन पर भी लाइव देखा जा सकेगा।

प्राइस (लीक)

वनप्लस 13आर का रेट 40 हजार के आस-पास रखा जा सकता है। हमारा अनुमान है कि OnePlus 13R का प्राइस 41,999 रुपये से शुरू हो सकता है तथा 49,999 रुपये तक जा सकता है।

डिजाइन

वनप्लस 13आर में सर्कल शेप कैमरा सेटअप, OnePlus ब्रांडिंग, स्वीच एक्शन बटन, और 3.5mm हेडफोन जैक है। फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर, पावर बटन, स्पीकर और यूएसबी पोर्ट हैं।

OnePlus 13R की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

OnePlus 13R को BOE OLED पैनल वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में तकरीबन 6.78-इंच की पंच-होल डिस्प्ले दी जा सकती है जो 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी तथा LTPO टेक्नोलॉजी से लैस होगी।

प्रोसेसर

OnePlus 13R को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 पर लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसमें 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला Cortex-X4 कोर मिलता है।

बैटरी

वनप्लस ने बता दिया है कि OnePlus 13R 6,000mAh Battery पर लॉन्च होगा। कंपनी ने वनप्लस 12आर को 5,500एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया था। बताते चलें कि इंडिया में अभी तक कोई भी वनप्लस स्मार्टफोन इतनी बड़ी बैटरी पर लॉन्च नहीं हुआ है।

चार्जिंग

यह तो साफ है कि वनप्लस 13आर SuperVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेगा। वहीं उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस मोबाइल को 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ लॉन्च कर सकती है।

मेमोरी

OnePlus 13R 12GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं कुछ हद तक इस बात की भी उम्मीद की जा रही है कि शायद कंपनी इस फोन का 16GB RAM वाला मॉडल भी ले आए। यह मोबाइल LPDDR5X RAM तकनीक पर लाया जा सकता है जो स्मूथ मल्टी टास्किंग करेगी। वहीं स्मार्टफोन में 256GB और 512GB Storage दी जा सकती है।

सॉफ्टवेयर

वनप्लस 13आर सबसे नए और एडवांस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 पर लॉन्च होगा। इसके साथ ही मोबाइल में OxygenOS 15 भी दिया जाएगा। यह ऑक्सिजन ओएस AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस होगा जो यूजर एक्सपीरियंस को शानदार और मददगार बनाएगा।

कैमरा

OnePlus 13R में Hasselblad लेंस नहीं होगा। इसमें 50MP Sony IMX906 मेन सेंसर, अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो लेंस, और 16MP फ्रंट कैमरा EIS सपोर्ट के साथ मिल सकता है।