OnePlus 13R इंडिया में हुआ लॉन्च

Oneplus 13R मॉडल को इंडिया में लॉन्च कर दिया है जो पिछले साल लॉन्च Oneplus 12R का अपग्रेड संस्करण है। आइए आगे आपको हम Oneplus 13R के प्राइस, ऑफर, सेल और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

– 12 जीबी रैम + 256 जीबी मैमोरी: ₹42,999 – 16 जीबी रैम और 512 जीबी मैमोरी: ₹49,999

प्राइस

OnePlus 13R की कीमत को January 13th से सेल के लिए पेश किया जाएगा। वहीं, इस फोन पर ICICI Bank कस्टमर्स को 3,000 रुपये का ऑफ मिलेगा।

सेल

कंपनी ने OnePlus 13R को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। इन ऑप्शन में Astral Trail और Nebula Noir कलर शामिल हैं।

कलर ऑप्शन

Oneplus 13R में आपको 6.78 इंच की फुल एचडी+ (2780×1264 पिक्सल रेजल्यूशन) स्क्रीन मिलती है। कंपनी ने AMOLED पैनल का उपयोग किया है और इसमें 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है।

डिस्प्ले

इस फोन की सबसे बड़ी खूबी ही इसका प्रोसेसर है। Oneplus 13R, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करता है और बेहद ही ताकतवर चिप है। फोन में आपको 3.3 GHz क्लॉक स्पीड वाला प्रोसेसर मिलता है।

प्रोसेसर

यह फोन OxygenOS 15.0 पर काम करता है जो Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित है। वहीं कंपनी ने 4 साल तक के ओएस अपडेट और 6 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट का भरोसा दिया है।

ओएस

फोन में मेन सेंसर: 50 मेगापिक्सल OIS, सेकेंडरी कैमरा 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो और तीसरा कैमरा: 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड है। वहीं, फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल है।

कैमरा

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है जो 80 वॉट SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 52 मिनट में 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

बैटरी