वनप्लस कम्युनिटी सेल में कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स वनप्लस 12 सीरीज पर जबरदस्त ऑफर दे रही है। यह सेल 6 दिसंबर से 17 दिसंबर 2024 तक चलेगी।
वनप्लस कम्युनिटी सेल में कंपनी वनप्लस 12 पर 6000 रुपये की छूट दे रही है। इसके अलावा, ICICI Bank, OneCard और RBL Bank क्रेडिट कार्ड्स से खरीदारी पर 7000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा है।
सेल में वनप्लस 12R पर 6000 रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं ICICI Bank, OneCard और RBL Bank क्रेडिट कार्ड्स से खरीदारी पर 3000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा है।
OnePlus 12 5G में 6.82 इंच का QHD+ 2के डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 16GB तक रैम, 512जीबी तक स्टोरेज, 64MP+50MP+48MP रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, 5400एमएएच बैटरी और 100वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
OnePlus 12R में 6.78-इंच का 1.5K डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर, 16GB तक रैम, 256GB तक स्टोरेज, 50MP+8MP+2MP रियर कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा, 5500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलती है।
OnePlus 12 5G के 12GB+256GB वैरियंट की कीमत अभी अमेजन पर 64,999 रुपये है और इसके 16GB+512GB वैरियंट की कीमत 69,999 रुपये है।
OnePlus 12R के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत अभी अमेजन पर 39,999 रुपये है, वहीं इसके 16GB+256GB वैरियंट की कीमत 45,999 रुपये है।