वनप्लस ने अपना फोल्डेबल फोन OnePlus Open लॉन्च कर दिया है। 1,39,000 रुपये की कीमत वाला यह फोल्डेबल फोन गैलेक्सी फोल्ड 5 को कड़ी टक्कर दे सकता है। महज 10 प्वाइंट में जानें कैसा है OnePlus Open फोल्डेबल फोन?
OnePlus Open डिस्प्ले
वनप्लस फोल्डेबल फोन में 7.82 इंच 2k प्राइमरी डिस्प्ले और 6.3 इंच 2K कवर डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 1400 से 2800 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
OnePlus Open डिजाइन
OnePlus Open के रियर पैनल पर बड़ा सर्कुलर डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें पावर बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर के रूप में भी काम करता है। स्लाइडर और वॉल्यूम रॉकर में मेटल फ्रेम है। इसका वजन 239 ग्राम है।
OnePlus Open प्रोसेसर
फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट और एड्रिनो 740 जीपीयू है। फोन का परफॉर्मेंस शानदार है। बिना किसी लैग के गेमिंग को एंज्वाय कर सकते हैं। ऐप्स भी तेजी से ओपन होते हैं।
OnePlus Open बेंचमार्क रिजल्ट
Antutu overall score: 1294047
Geekbench Single Core: 1587
Geekbench Multi-core: 4185
CPU Throttling: 73%
GFX Bench: 3721
OnePlus Open कैमरा
वनप्लस ओपन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है- 48MP + 64MP + 48MP(OIS सपोर्ट), वहीं इसके फ्रंट में 20MP+32MP का डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
OnePlus Open कैमरा परफॉर्मेंस
48MP Sony LYTIA सेंसर से दिन की रोशनी में डिटेल के साथ तस्वीरें आती हैं। वहीं कम रोशनी की स्थिति में कभी-कभी वाइब्रेंट कलर के साथ विजुअल्स को ओवर-प्रोसेस करता है। इसका सेल्फी कैमरा भी बेहतर है।
OnePlus Open रैम-स्टोरेज
वनप्लस ओपन में 16GB रैम और 512जीबी तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज है। रैम वीटा तकनीक की वजह से रैम को 4GB, 8GB और 12GB तक बढ़ा सकते हैं।
OnePlus Open ओएस
फोन एंड्रॉयड 13 आधारित ऑक्सीजन ओएस 13.2 पर रन करता है। कंपनी ने चार साल एंड्रॉयड ओएस और पांच साल सिक्योरिटी अपडेट का भी वादा किया है। फोन में एंड्रॉयड ओएस एक्सपीरियंस निराश नहीं करेगा।
OnePlus Open बैटरी
वनप्लस ओपन में 4805mAh की बैटरी और 67वॉट सुपरवूक चार्जिंग सपोर्ट है। यह 20 मिनट में 40% और 50 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।
OnePlus Open निष्कर्ष
वनप्लस ओपन का परफॉर्मेंस बेहतर है और मुख्य डिस्प्ले पर बमुश्किल कोई क्रीज है। फोन 1 घंटे से कम समय में फुल चार्ज हो जाता है, लेकिन कम रोशनी की स्थिति में कैमरा औसत है और वायरलेस चार्जिंग भी नहीं है।
OnePlus Open कीमत और ऑफर
वनप्लस ओपन की कीमत 1,39,000 रुपये है। इसके सेल 27 अक्टूबर से शुरू होगी। ICICI और वन कार्ड पर 5,000 रुपये तक का इंस्टैट बैंक डिस्काउंट की सुविधा है,वहीं 12 महीने तक का इंट्रेस्ट फ्री EMI ऑप्शन भी है।