OnePlus फोन्स पर मिल रहे सस्ते

OnePlus Independence Day Sale में वनप्लस ओपन, वनप्लस 12, वनप्लस नॉर्ड 4 और अन्य कई स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट और ऑफर उपलब्ध हैं। आइए आगे डिटेल में आपको बताते हैं वनप्लस के फोन्स पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में…

इन फोन्स पर डिस्काउंट

OnePlus Nord 4 खरीदार 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए आईसीआईसीआई और वनकार्ड कार्ड से 2,000 रुपये की इंस्टेंट छूट ले सकते हैं। वहीं ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल पर 3000 रुपये की छूट मिलेगी।

OnePlus Nord 4

नोर्ड सीई 4 खरीदार आईसीआईसीआई और वनकार्ड कार्ड से 3,000 रुपये की तत्काल बैंक छूट का लाभ उठा सकते हैं। चुनिंदा बैंकों के साथ 3 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी है।

OnePlus Nord CE4

अगर बात OnePlus Nord CE 4 Lite खरीदना चाहते हैं तो इसपर भी शानदार ऑफर किया जा रहा है। जो लोग वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट खरीदना चाहते हैं, वे 2000 रुपये के बैंक कार्ड डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं।

OnePlus Nord CE4 Lite

वनप्लस के पहले फोल्डेबल फोन वनप्लस ओपन पर भारी छूट दी जा रही है। फोल्डेबल डिवाइस 20,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट ऑफर के साथ उपलब्ध है। वनप्लस ओपन का सेलिंग प्राइस 1,39,999 रुपये है। बैंक ऑफर के बाद कीमत कम होकर 1,19,999 रुपये रह जाएगी।

OnePlus OPEN

वनप्लस का यह फोन 15 अगस्त 2024 तक 5,000 रुपये की छूट पर मिल रहा है। वहीं आईसीआईसीआई और वनकार्ड डिस्काउंट पर 7,000 रुपये की इंस्टेंट छूट है जो 31 अगस्त, 2024 तक वैध है।

OnePlus 12

दूसरी ओर वनप्लस के फ्लैगशिप फोन Oneplus 12R 15 अगस्त, 2024 तक 1,000 रुपये की छूट पर उपलब्ध हैं। आईसीआईसीआई और वनकार्ड कार्ड से फोन को 2,000 रुपये की इंस्टेंट छूट पर खरीद सकते हैं।

OnePlus 12R