OnePlus Nord 3 5G लॉन्च हो गया है और इसे Samsung galaxy F54 से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। वनप्लस में जहां 50MP का प्राइमरी कैमरा है, वहीं गैलेक्सी एफ 54 में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जानें दोनों फोन में कौन है बेस्ट?
> OnePlus Nord 3 5G में 6.74 इंच सुपर फ्लूड एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, एचडीआर10+ है। > गैलेक्सी एफ54 5जी में 6.7 इंच सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट है।
> Nord 3 में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर है। > Galaxy F54 5G एक्जिनोस 1380 आक्टाकोर प्रोसेसर है।
> वनप्लस नॉर्ड 3 5जी में 8GB/16GB रैम व 128GB/256GB स्टोरेज है। > सैमसंग गैलेक्सी एफ54 5जी में 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज है।
> Nord 3 में 50MP+8MP+2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। > Galaxy F54 5G में 108MP+8MP+2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
> Nord 3 स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा है। > Galaxy F54 5G में फ्रंट पर 32MP कैमरा है।
> OnePlus Nord 3 5G Oxygen OS 13.1 पर रन करता है, जो Android 13 पर आधारित है। > Galaxy F54 5G एंड्रॉयड 13 आधारित वनयूआई 5.1 पर काम करता है।
> OnePlus Nord 3 5G में 5,000mAh की बैटरी व 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। >गैलेक्सी एफ54 5जी में 6,000एमएएच की बैटरी व 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक है।
> वनप्लस नॉर्ड 3 5जी के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। > सैमसंग गैलेक्सी एफ54 5जी के 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये (फ्लिपकार्ट) है।