यह कंपनी का पहला all-metal unibody 5G phone है। इसका मजबूत बॉडी तथा प्रीमियम लुक इसे दूसरों से खास बनाती है। यह IP65 रेटिड फोन है जो इसे वॉटरप्रूफ तथा डस्टप्रूफ बनाया है।
स्मार्टफोन 20.1:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जो 2772 × 1240 पिक्सल रेजोेल्यूशन वाली 6.74 इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह Super Fluid AMOLED स्क्रीन है।
Nord 4 5G को Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 3 ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है।
वनप्लस नोर्ड 4 5जी फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 पर लॉन्च हुआ है जो वनप्लस के पसर्नल यूजर इंटरफेस OxygenOS 14.0 पर काम करता है।
डिवाइस 8GB RAM और 12GB RAM पर लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन OnePlus RAM-Vitalization तकनीक से लैस है जो मोबाइल की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसकी ताकत को बढ़ाती है।
बैक पैनल पर OIS तथा EIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYT-600 मेन सेंसर और112° FoV वाला 8MP Ultra-Wide Sony सेंसर भी मौजूद है। फ्रंट पर 16MP कैमरा है।
इस स्मार्टफोन में 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं, फोन 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग से लैस है जो कि सिर्फ 28 मिनट में ही फोन को 1% से 100 प्रतिशत फुल चार्ज कर देता है।
– 8GB RAM + 128GB Storage – ₹29,999 – 8GB RAM + 256GB Storage – ₹32,999 – 12GB RAM + 256GB Storage – ₹35,999
फोन की बिक्री 3 अगस्त से शुरू होगी तथा बैंक कार्ड्स पर 3,000 रुपये का डिस्कांउट भी पाया जा सकेगा।