नॉर्ड 4 एंड्रॉयड 14 पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है। हालांकि इसमें पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप हैं, लेकिन इसका यूआई अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में साफ है। इसके अलावा, कंपनी फोन में 4 साल के सॉफ्टवेय और 6 साल के सुरक्षा अपडेट दे रही है।
वनप्लस नॉर्ड 4 में ऑल-मेटल बॉडी है जो कुछ समय पहले लोकप्रिय थी। इसका डुअल-टोन फिनिश इस सेगमेंट के बाकी स्मार्टफोन से अलग है। मजबूत होने के अलावा, डिवाइस तुलनात्मक रूप से पतला और पकड़ने में कम्फर्टेबल है।
OnePlus Nord 4 फोन 100W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें 5,500mAh डुअल-सेल बैटरी है जो कि सिर्फ 23 मिनट में 20 से 100 प्रतिशत तक आपके फोन को चार्ज कर देती है।
Nord 4 में Snapdragon 7+ Gen 3 SoC दिया गया है जो कि बेंचमार्किंग में भी अच्छा स्कोर प्राप्त करता है। यह डेली कार्यों के अलावा हैवी गेमिंग को भी आसानी से हैंडल कर सकती है।
वनप्लस नॉर्ड 4 का कैमरा काफी अच्छा है, लेकिन कैमरा ऐप उतना अच्छा नहीं है। इसमें कोई AI फीचर नहीं है और शूटिंग के लिए लिमिटेड ऑप्शन हैं।
OnePlus Nord 4 में रियर पर 4K 30FPS वीडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन मिलता है। हालांकि, स्टैबलिटी अच्छी नहीं जिससे वीडियो जिटर करती है। वहीं, फोन का फ्रंट कैमरा Full HD 30FPS वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।