OnePlus Nord 4 में 6.74-इंच 1.2K एमोलेड डिस्प्ले,120 Hz रिप्रेश रेट और 2150 निट्स ब्राइटनेस है, वहीं OnePlus Nord 3 में भी 6.74 इंच 1.2K एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1450 निट्स ब्राइटनेस है।
OnePlus Nord 4 में कंपनी ने एंड्रॉयड 14 पर आधारित OxygenOS दिया है, जबकि OnePlus Nord 3 को कंपनी ने एंड्रॉयड 13 पर आधारित OxygenOS पर लॉन्च किया था।
OnePlus Nord 4 में 50MP+8MP का रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा है, वहीं OnePlus Nord 3 में आपको 50MP+8MP+2MP का रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
वनप्लस नॉर्ड 4 में कंपनी ने क्वालकॉम Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जबकि वनप्लस नॉर्ड 3 में MediaTek Dimensity 9000 दिया गया है।
वनप्लस नॉर्ड 4 में 5500mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि वनप्लस नॉर्थ 3 में कंपनी ने 5000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग सपोर्ट दिया था।
वनप्लस नॉर्ड 4 में 8GB और 12GB रैम, वहीं 128GB व 256GB स्टोरेज है, जबकि वनप्लस नॉर्ड 3 में 8GB/16GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज की सुविधा दी गई है।
वनप्लस नॉर्ड 4 के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+256GB की 32,999 रुपये, 12GB+256GB 35,999 रुपये है, वहीं वनप्लस नॉर्ड 3 के 8GB+128GB की 33,999 रुपये और 16GB+256GB की 37,999 रुपये है।
वनप्लस नॉर्ड 4 में नॉर्ड 3 की तुलना में कई अपग्रेड हैं। इसमें बेहतर डिस्प्ले, बेहतर प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग स्पीड है। हालांकि वनप्लस नॉर्ड 3 अभी भी बेहतर डिस्प्ले प्रोटेक्शन और एक अतिरिक्त मैक्रो कैमरा के साथ सम्मानजनक हार्डवेयर प्रदान करता है।