OnePlus Nord 4 में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जबकि Realme GT 6T में भी कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर का उपयोग किया है। दोनों में ही Adreno 732 जीपीयू दिया गया है।
OnePlus Nord 4 8जीबी रैम और 256GB तक स्टोरेज दी गई है, जबकि Realme GT 6T में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज है।
Geekbench में सिंगल और मल्टीकोर टेस्ट में OnePlus Nord 4 क्रमशः 1,744 और 4,365 स्कोर करता है, वहीं Realme GT 6T क्रमशः 1,826 और 4,544 स्कोर करता है। यहां रियलमी जीटी 6टी थोड़ा बेहतर परफॉर्म करता है।
OnePlus Nord 4 एनटूटू बेंचमार्क टेस्ट में 11,69,622 का स्कोर करता है, जबकि Realme GT 6T का एनटूटू स्कोर 14,50,949 रहता है, जो वनप्लस नॉर्ड 4 से बेहतर है।
CPU Throttle टेस्ट के लिए हमने Burnout ऐप का उपयोग किया है। यहां OnePlus Nord 4 का पीक आउटपुट 48.8% और Realme GT 6T का पीक परफॉर्मेंस आउटपुट 58.4% रहता है। यहां भी रियलमी का फोन आगे है।
OnePlus Nord 4 और Realme GT 6T पर 30 मिनट तक BGMI खेलने के बाद वनप्लस नॉर्थ 4 का टेम्परेचर 8.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है, वहीं रियरमी जीटी 6टी का इंटरनल टेम्परेचर 5.6 डिग्री सेल्सियस तक ही बढ़ता है। यहां भी रियरलमी का फोन आगे है।
वनप्लस नॉर्ड 4 के बेस वैरियंट 8GB+128GB की कीमत 29,999 रुपये है, वहीं वहीं रियलमी जीटी 6टी के बेस वैरियंट 8जीबी+128जीबी की कीमत 30,999 रुपये है।
बेंचमार्क और गेमिंग टेस्ट के आधार पर देखें, तो Realme GT 6T हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस नॉर्थ 4 से आगे रहता है। हालांकि यहां ध्यान रखना होगा कि Nord 4 ज्यादा क्लिनर यूआई के साथ आता है। साथ ही, इसमें ज्यादा ओएस और सिक्योरिटी अपग्रेड मिलेगा।