OnePlus Nord CE 3 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, जानें क्या होगा खास

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 में 6.7 इंच का फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यह 950 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।

डिस्प्ले

यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर के साथ आ सकता है।  लीक के मुताबिक, इसे हाइपरटच फीचर और हाइपरबूस्ट इंजन के साथ आने की भी उम्मीद है।

प्रोसेसर

फोन में 12GB तक LPDDR4X रैम होने की उम्मीद है, जिसे वर्जुअल रैम की मदद से 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

रैम और स्टोरेज

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी ऑक्सीजनओएस 13.1 के साथ आ सकता है। यह भी कहा जाता है कि यह दो साल के एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आएगा।

ओएस

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा होने की उम्मीद है, जिसमें 50MP IMX890 प्राइमरी कैमरा (OIS), 8MP 112-डिग्री UW और 2MP 4cm मैक्रो लेंस होगा।

कैमरा

फोन को 5,000mAh की बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ 80W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की संभावना है। 

बैटरी

वनप्लस नॉर्ड 3 की तरह नॉर्ड सीई 3 भी डुअल स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, एक्स-एक्सिस मोटर एनएफसी और आईआर ब्लास्टर होने की संभावना है। फोन को एक्वा सर्ज और ग्रे शिमर रंग विकल्पों में पेश किए जाने की उम्मीद है।

अन्य फीचर