OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का बेस वैरियंट 8जीबी रैम+ 128जीबी स्टोरेज अभी फ्लिपकार्ट पर 16,820 रुपये में मिल रहा है। वहीं अमेजन पर 17,499 रुपये में मिल रहा है। फोन को 19,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं, तो HDFC Bank Credit Card EMI ट्रांजैक्शन पर 1500 रुपये तक की छूट मिल रही है, वहीं अमेजन पर HDFC Bank Credit Card EMI ट्रांजैक्शन पर 1250 रुपये तक की छूट मिल रही है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72-इंच, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ डिस्प्ले है। इसमें 680 निट्स ब्राइटनेस, 391पीपीआई पिक्सल डेंसिटी है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन में कंपनी ने एंड्रॉयड 13 आधारित ऑक्सीजन ओएस 13.1 यूआई का उपयोग किया है। अपडेट के जरिए ओएस को अपग्रेड कर सकते हैं।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर है। इसमें एड्रिनो 619 जीपीयू सपोर्ट दिया गया है जो गेमिंग के दौरान स्मूथ ग्राफिक्स का अनुभव कराता है।
वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट दो वैरियंट 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में उपलब्ध है। इसमें 8जीबी वर्चुअल रैम की सुविधा भी है। स्टोरेज को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के रियर पैनल पर 108MP+2MP+2MP कैमरा सेटअप है, वहीं फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है।
फोन के परफॉर्मेंस की बात करें, तो गीकबेंच टेस्ट की में वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट का सिंगल कोर 898 और मल्टी कोर स्कोर 2124 रहता है।
AnTutu test में परफॉर्मेंस की बात करें, तो Nord CE 3 Lite 5G का परफॉर्मेंस बेहतर रहता है। Nord CE 3 Lite 5G का एनटूटू स्कोर 408711 रहता है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह 67वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फोन सिर्फ 30 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G डुअल सिम सपोर्ट करता है। इसमें 9 5जी बैंड्स सपोर्ट, 3.5एमएम जैक, वाईफाई, ब्यूटूथ 5.1 और यूएसबी-सी जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। इसे Chromatic Gray और Pastel Lime कलर में खरीद सकते हैं।