Nord CE 4 Lite 5G Vs Phone (2a), जानें कौन है बढ़िया

डिजाइन

Nord CE 4 Lite में रियर वर्टिकल डुअल कैमरा और डुअल एलईडी फ्लैश लाइट है, जबकि निचले पैनल में सिम कार्ड ट्रे, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और एक स्पीकर है। वहीं, Nothing Phone (2a) के रियर पैनल पर ट्रांसपेरेंट यूनिक डिजाइन और एलईडी फ्लैश है।

डिसप्ले

Nord CE 4 Lite 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100nits पिक ब्राइटनेस के साथ 6.6 इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिसप्ले है। जबकि, Nothing Phone 2a में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच FHD+ एमोलेड डिसप्ले मौजूद है।

प्रोसेसर

नोर्ड सीई 4 लाइट में Qualcomm Snapdragon 695 पर लॉन्च हुआ है। जबकि, Nothing Phone (2a) में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।

ओएस

Nord CE 4 Lite 5G को एंडरॉय़ 14 पर लॉन्च किया है जो OxygenOS 14.0 पर काम करता है। वहीं, Phone (2a) भी एंडरॉयड 14 पर लॉन्च हुआ था जो नथिंग ओएस 2.5 पर काम करता है।

रैम-मैमोरी

नोर्ड सीई4 लाइट 8GB RAM और 8GB Virtual RAM के साथ 256GB स्टोरेज से लैस है, जबकि, Phone 2a 5G फोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज तथा 256जीबी स्टोरेज में आता है।

कैमरा

नोर्ड सीई4 लाइट में रियर पर 50MP Sony LYT-600 मेन सेंसर और 2MP Mono कैमरा है। वहीं, फ्रंट पर 16MP Selfie कैमरा है। जबकि, Nothing Phone (2a) में 50MP मेन सेंसर और 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। साथ ही 32MP फ्रंट कैमरा है।

बैटरी

नोर्ड सीई 4 लाइट में 5,500mAh बैटरी 80W SUPERVOOC फास्ट चर्जिंग से लैस है। जबकि, Nothing Phone (2a) में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी वाली 5,000एमएएच बैटरी मौजूद है।

प्राइस

Nord CE4 Lite के 8GB RAM व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 19,999 और 8GB RAM व 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस Rs 22,999 है। Phone (2a) के 8GB+128GB वेरिएंट का प्राइस 23,999 रुपये, 8GB+256GB वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट का प्राइस 27,999 रुपये है।

निष्कर्ष

पेपर पर सीई 4 लाइट की बैटरी, प्रोसेसर और प्राइस काफी शानदार लग रहे हैं। हालांकि, Phone (2a) का यूनिक लुक और इसका कैमरा फोन के हक में जाते हैं। यानी कुल मिलाकर अगर आप फोन पेपर पर तो नोर्ड सीई 4 लाइट आगे दिखाई दे रहा है।