Nord CE4 के बैक पैनल में बीच में ब्रांड का लोगो और डुअल सेंसर और फ्लैश के साथ एक पिल के आकार का रियर कैमरा आइलैंड है। Nord CE3 लाइट में पीछे की तरफ, इसमें वनप्लस लोगो और ट्रिपल रियर-कैमरा सेटअप है जो फ्लैश के साथ एक गोलाकार मॉड्यूल से लैस है।
Nord CE4 लाइट के डिसप्ले को 6.67-इंच AMOLED पैनल के साथ रिफ्रेश किया है, जिसके परिणामस्वरूप आपको नॉर्ड CE3 लाइट के साथ मिलने वाले 6.72-इंच IPS LCD पैनल की तुलना में बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।
CE4 लाइट में जो बदलाव नहीं हुआ है, वह है इसका SoC। इसमें अभी भी वही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G SoC है जो नॉर्ड CE3 लाइट और उससे पहले के नॉर्ड CE2 लाइट में था।
वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट के लिए रैम और स्टोरेज विकल्प वनप्लस नॉर्ड CE3 लाइट के समान ही हैं। यानी दोनें फोन में 8GB रैम के साथ 128GB/512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
लेटेस्ट Nord CE4 Lite के कैमरे अपने पिछले मॉडल के मुकाबले कम हैं। Nord CE4 Lite में 50MP प्राइमरी + 2MP डेप्थ सेंसर है, जबकि Nord CE3 Lite में 108MP मेन+2MP मैक्रो + 2MP डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए दोनों में 16MP कैमरा है।
CE4 लाइट में 5,500एमएएच की बैटरी और और नॉर्ड CE3 लाइट में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। लेकिन, लेटेस्ट Nord CE4 Lite में फास्ट 80W चार्जर और Nord CE3 Lite में 67W चार्जर मिलता है।
नॉर्ड सीई 4 लाइट एंड्रॉयड 14 और ऑक्सीजनओएस 14.0 के साथ नया सॉफ्टवेयर अनुभव प्रदान करता है। वहीं, नॉर्ड सीई 3 लाइट, शुरुआत में एंड्रॉयड 13-आधारित ऑक्सीजनओएस 13.1 पर चलता है, जिसे एंडरॉयड 14-आधारित ऑक्सीजनओएस 14 में अपग्रेड किया जा सकता है।
दोनों मॉडल में अच्छे हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन हैं। हालांकि, अपने पुराने मॉडल से OnePlus Nord CE 4 Lite में अपग्रेड करने पर आपको मिलेगी अच्छी डिसप्ले, एक बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग स्पीड और बेहतर सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलेगा इसलिए आप Nord CE 4 Lite में अपग्रेड करने पर विचार कर सकते हैं।