OnePlus Nord CE 4 Lite 5G फोन 24 जून की शाम 7 बजे इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, डिवाइस की लॉन्चिंग से पहले शॉपिंग साइट अमेजन पर भी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है।
Nord CE 4 Lite में रियर पर डुअल कैमरा होगा। इस सेटअप में 50MP Sony LYTI-600 मेन Camera OIS के साथ होगा। हालांकि, सेकंडरी कैमरा डिटेल ऑफिशियल नहीं है।
Nord CE 4 Lite 5G में पावर बैकअप के लिए 5,500mAh की बैटरी होगी जो कि 80 SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसके अलावा इसमें 5W रिवर्स चार्जिंग का ऑप्शन होगा।
कंपनी ने साफ कर दिया है कि फोन में 120Hz सुपर-ब्राइट 2,100nits AMOLED डिसप्ले होगा, जिसमें Aqua Touch मिलेगा। हालांकि, स्क्रीन साइज अभी ऑफिशियल नहीं हुआ है।
Image Credit: X.com
अनुमान है कि OnePlus Nord CE 4 Lite का रेट 20 हजार रुपये से कम रहेगा। इस नोर्ड फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये हो सकती है जिसमें 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं सबसे बड़े वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये तक जा सकता है।
Image Credit: X.com