OnePlus Nord CE4 Lite vs iQOO Z9, किसकी बैटरी है ज्यादा दमदार

आज भी बहुत सारे यूजर्स फोन की खरीदारी के दौरान बैटरी को प्राथमिकता देते हैं। अगर 20,000 रुपये से  कम की रेंज में OnePlus Nord CE4 Lite या iQOO Z9 खरीदने की सोच रहे हैं, तो जानें दोनों में किसकी बैटरी ज्यादा दमदार है?

OnePlus Nord CE4 Lite में कंपनी ने 5500mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, जबकि iQOO Z9 में आपको 5000mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 

बैटरी 

PCMark टेस्ट में 80% ब्राइटनेस, वीडियो लूप का उपयोग करके स्मार्टफोन की बैटरी को 100% क्षमता से 20% से कम होने में लगने वाले वक्त का आकलन करते हैं। OnePlus Nord CE4 Lite में बड़ी बैटरी होने के बाद भी iQOO Z9 बेहतर बैटरी लाइफ प्रदान करता है।  

पीसीमार्क टेस्ट

OnePlus Nord CE4 Lite और iQOO Z9 पर 50% ब्राइटनेस और वॉल्यूम स्तर पर 30 मिनट तक एक ही यूट्यूब वीडियो चलाया। वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट की बैटरी खपत iQOO Z9 की तुलना में कम थी यानी  Nord CE4 Lite कम बैटरी की खपत करता है। 

वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट 

गेमिंग टेस्ट में दोनों फोन की बैटरी खपत पता लगाने के लिए  COD: मोबाइल, रियल रेसिंग 3 और BGMI गेम को हमने खेला। वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट और iQOO Z9 दोनों की कुल बैटरी खपत 18 प्रतिशत (औसतन 6 प्रतिशत) दर्ज की गई। नॉर्ड CE4 लाइट में 990mAh की गिरावट आई, जबकि iQOO Z9 में 900mAh की गिरावट आई। 

गेमिंग टेस्ट

वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि iQOO Z9 में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। नॉर्ड CE4 लाइट को 20% से 100% रिचार्ज होने में लगभग 50 मिनट लगते हैं, जबकि iQOO Z9 को इसमें 62 मिनट लगते हैं।

चार्जिंग स्पीड

OnePlus Nord CE4 Lite  के 8GB+128GB की कीमत अमेजन पर 19,999 रुपये और 8GB+256GB की 22,999 रुपये है, वहीं iQOO Z9 के 8GB+128GB की कीमत 19,999 रुपये है और 8GB+256GB की कीमत 21,998 रुपये है। 

कीमत

इस बैटरी कंपैरिजन में देखें, तो वनप्लस नोर्ड CE 4 लाइट iQOO Z9 से आगे रहता है। अगर बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड आपके लिए महत्वपूर्ण पहलू हैं, तो वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट बेहतर विकल्प है। वहीं iQOO Z9 आकर्षक विकल्प है, जो वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट की तुलना में  बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है।

निष्कर्ष