OnePlus Nord CE4 Lite vs iQOO Z9, जानें किसका परफॉर्मेंस है बढ़िया

OnePlus Nord CE4 Lite की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। इसी रेंज में iQOO Z9 फोन भी आता है। आइए जानते हैं 20,000 रुपये से कम वाले इन फोन्स में किसका परफॉर्मेंस बढ़िया है...

OnePlus Nord CE4 Lite में कंपनी ने क्वॉलकॉम Snapdragon 695 प्रोसेसर और एड्रिनो 619 जीपीयू दिया है, जबकि iQOO Z9 में मीडियाटेक Dimensity 7200 प्रोसेसर और Arm Mali-G610 MC4 जीपीयू है। 

प्रोसेसर

OnePlus Nord CE4 Lite 8जीबी तक रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज की सुविधा है, जबकि iQOO Z9 में भी 8GB तक रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। 

रैम-स्टोरेज 

OnePlus Nord CE4 Lite गीकबेंच टेस्ट में सिंगल कोर और मल्टीकोर में क्रमशः 914 और 2056 स्कोर करता है, वहीं iQOO Z9 क्रमशः 1190 और 2681 स्कोर करता है यानी आइकू का फोन आगे रहता है।

गीकबेंच 

AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में OnePlus Nord CE4 Lite  4,75,981 का स्कोर करता है, वहीं बात iQOO Z9 की करें, तो एनटूटू स्कोर 7,28,534 रहता है। यहां भी आइकू का फोन आगे है।

एनटूटू 

इस टेस्ट के लिए हम बर्नआउट बेंचमार्क ऐप का उपयोग करते हैं। स्ट्रेस में दोनों फोन का परफॉर्मेंस आउटपुट बढ़िया है, जिसमें iQOO Z9 (56.3%) वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट (55.4%) पर थोड़ी बढ़त लेता है। यहां भी आइकू जेड9 बेहतर प्रदर्शन करता है। 

थ्रॉटलिंग टेस्ट

गेमिंग टेस्ट के लिए दोनों फोन पर  सीओडी: मोबाइल, रियल रेसिंग 3 और बीजीएमआई पर 30 मिनट तक गेम खेलते हैं। थर्मल की बात करें तो, वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट में 7 डिग्री औसत तापमान वृद्धि देखी गई, जबकि आइकू जेड9 में 5.6 डिग्री औसत तापमान में वृद्धि हुई।

गेमिंग टेस्ट

OnePlus Nord CE4 Lite  के 8GB+128GB की कीमत अमेजन पर 19,999 रुपये और 8GB+256GB की 22,999 रुपये है, वहीं iQOO Z9 के 8GB+128GB की कीमत 19,999 रुपये है और 8GB+256GB की कीमत 21,998 रुपये है। 

कीमत

बेंचमार्क टेस्ट के आधार पर देखें, तो परफॉर्मेंस में iQOO Z9 वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाइट से आगे रहता है। यदि 20,000 रुपये की रेंज में एक सक्षम स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो परफॉर्मेंस के मामले में iQOO Z9 बेहतर विकल्प है। 

निष्कर्ष