OnePlus Nord CE4 Lite vs Nord CE3 Lite, किसका परफॉर्मेंस है बढ़िया

वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाइट और Nord CE3 Lite दोनों फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ आते हैं। ऐसे में क्या आपको नया Nord CE4 Lite खरीदना चाहिए या फिर किफायती Nord CE3 Lite? जानें दोनों में किसका परफॉर्मेंस है बेहतर?

OnePlus Nord CE4 Lite में कंपनी ने क्वॉलकॉम Snapdragon 695 प्रोसेसर और एड्रिनो 619 जीपीयू दिया है, वहीं OnePlus Nord CE3 Lite में भी Snapdragon 695 प्रोसेसर और एड्रिनो 619 जीपीयू मौजूद है। 

प्रोसेसर

OnePlus Nord CE4 Lite  8जीबी LPDDR4X रैम और 256जीबी तक UFS 2.0 स्टोरेज की सुविधा है, वहीं OnePlus Nord CE3 Lite में भी आपको  8जीबी LPDDR4X रैम और 256जीबी तक UFS 2.0 स्टोरेज मिलते हैं।

रैम-स्टोरेज 

OnePlus Nord CE4 Lite गीकबेंच टेस्ट में सिंगल कोर और मल्टीकोर में क्रमशः 914 और 2056 स्कोर करता है, वहीं OnePlus Nord CE3 Lite का स्कोर क्रमशः 915 और 2149 है। यहां Nord CE3 Lite थोड़ा आगे रहता है।

गीकबेंच 

OnePlus Nord CE4 Lite  एनटूटू बेंचमार्क टेस्ट में  4,75,981 का स्कोर करता है, वहीं बात वनप्लस नॉर्ड सीई3 लाइट की करें, तो एनटूटू स्कोर 4,73,337 रहता है। यहां Nord CE4 Lite थोड़ा आगे रहता है।

एनटूटू 

इस टेस्ट के लिए हम बर्नआउट बेंचमार्क ऐप का उपयोग करते हैं। यहां दोनों फोन का परफॉर्मेंस आउटपुट बढ़िया है, मगर यहां वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट (55.40%) वनप्लस नॉर्ड CE3 लाइट (48.60%) पर थोड़ी बढ़त लेता है। नया वर्जन बेहतर प्रदर्शन करता है। 

थ्रॉटलिंग टेस्ट

गेमिंग टेस्ट की बात करें, तो दोनों फोन पर  सीओडी: मोबाइल, रियल रेसिंग 3 और बीजीएमआई पर 30 मिनट तक गेम खेलते हैं। थर्मल की बात करें तो, वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट में 6.4 डिग्री औसत तापमान वृद्धि देखी गई, जबकि  नॉर्ड CE3 लाइट में 6.6 डिग्री औसत तापमान में वृद्धि हुई।

गेमिंग टेस्ट

OnePlus Nord CE4 Lite  के 8GB+128GB की कीमत अमेजन पर 19,999 रुपये और 8GB+256GB की 22,999 रुपये है, वहीं OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के 8GB+128GB की कीमत 17,760 रुपये है और 8GB+256GB की कीमत 19,550 रुपये है। 

कीमत

बेंचमार्क टेस्ट और गेमिंग के आधार पर देखें, तो वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट, वनप्लस नॉर्ड CE3 लाइट से परफॉर्मेंस के मामले में आगे है। भले ही दोनों स्मार्टफोन में समान क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर हो।

निष्कर्ष