फोन में प्लास्टिक बैक है जो ग्लास की तरह लगता है। वहीं, इसमें फिंगरप्रिंट के निशान नहीं लगता हैं। इसके अलावा रियर पर पिल शेप कैमरा मॉड्यूल है। साथ ही इसमें डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP54 रेटिंग है।
इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच FHD+ OLED डिसप्ले है। वहीं, स्क्रीन पर काफी वाइब्रेंट कलर देखने को मिलते हैं। इसके अलावा स्टीरियो स्पीकर्स की वजह से मीडिया एक्सपीरियंस काफी अच्छा मिलता है।
डिवाइस में 50MP+8MP डुअल रियर कैमरा सेटअप है। तस्वीरों में प्राकृतिक रंग और अच्छी डिटेल सामने आती है। वहीं, हाई-रेस मोड अधिक डिटेल कैप्चर करता है लेकिन रंग सटीकता की कमी नजर आती है। कुल मिलाकर, यह डिम और ब्राइट कलर कंडीशन में अच्छी तस्वीरें क्लिक करता है।
OnePlus Nord CE4 में 16MP का फ्रंट कैमरा है जो कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम आता है। यह कैमरा अच्छे से स्किन टोन को कैप्चर करता है।
इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC है। यह बेंचमार्क में अच्छा स्कोर करता है और अपने सेगमेंट में डिवाइसों से आगे है, गेमिंग और थर्मल मैनेजमेंट में भी अच्छा काम करता है। हालांकि, POCO X6 Pro अभी भी बेंचमार्क में बेहतर स्कोर करता है।
डिवाइस एंडरॉयड 14 पर आधारित OxygenOS 14 पर चलता है। OxygenOS का यह वर्जन क्लिन और लाइट है। अफसोस की बात है कि इसे केवल दो प्रमुख ओएस अपडेट मिलते हैं जो कि इस सेगमेंट के कुछ डिवाइसों से कम है।
डिवाइस में 5,500mAh की बैटरी है जो कि PCMark बैटरी टेस्टिंग में 16 घंटे से अधिक समय तक चलती है। वास्तविक दुनिया के उपयोग में भी आप फोन की बैटरी को एक बार चार्ज कर पूरे दिन आसानी से यूज कर सकते हैं।
OnePlus Nord CE4 में 100W SuperVOOC चार्जिंग तकनीक है और बॉक्स में चार्जर मिलता है। यह लगभग 35 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
वनप्लस नॉर्ड CE4 प्रोसेसर के साथ-साथ साफ सॉफ्टवेयर, डिसप्ले क्वॉलिटी, कैमरा परफॉर्मेंस और अच्छी बैटरी लाइफ प्रदान करता है। हालांकि, वीडियो रिकॉर्डिंग गुणवत्ता और 2 साल के ओएस अपडेट फोन की खामियों में आते हैं। लेकिन, Nord CE4 डेली यूज करने के लिए बढ़िया फोन है।