Nord CE4 में फ्रंट पर सेंटर पंच होल और रियर पर वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा है। वहीं, Nothing Phone (2a) के रियर पैनल पर ट्रांसपेरेंट यूनिक डिजाइन और एलईडी फ्लैश है।
Nord CE4 और Nothing Phone 2a में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।
Nord CE4 में एड्रेनो 720 जीपीयू से लैस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर है। जबकि, Nothing Phone 2a में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।
Nord CE4 एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 14 से लैस है जो ऑक्सीजन ओएस 14 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, Nothing Phone 2a एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ था जो नथिंग ओएस 2.5 पर काम करता है।
Nord CE4 5G फोन 8जीबी रैम के साथ 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। वहीं, Phone 2a 5G फोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज तथा 256जीबी स्टोरेज पर आता है।
Nord CE4 में 50MP Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा, 8MP Sony IMX355 Ultra-wide कैमर और 16MP सेल्फी कैमरा है। वहीं, Nothing Phone (2a) में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। साथ ही 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Nord CE4 5G में 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,500एमएएच बैटरी है। वहीं, Nothing Phone (2a) में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी वाली 5,000एमएएच बैटरी मौजूद है।
Nord CE4 के 8+128 वेरिएंट का प्राइस 24,999 रुपये और 8+256जीबी वेरिएंट का प्राइस 26,999 रुपये है। वहीं, Phone (2a) के 8GB+128GB वेरिएंट का प्राइस 23,999 रुपये, 8GB+256GB वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट का प्राइस 27,999 रुपये है।