OPPO F25 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 3, जानें दोनों में कौन है बढ़िया

OPPO F25 Pro 5G में 6.7 FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2412 x 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जबकि  OnePlus Nord CE 3  6.7 इंच FHD+ फ्लेट एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 950 निट्स ब्राइटनेस है।

डिस्प्ले

ओप्पो एफ25 प्रो 5जी में  MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर और ARM Mali G68 MC4 GPU है, जबकि OnePlus Nord CE 3 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 782जी प्रोसेसर और एड्रिनो 642एल जीपीयू मौजूद है।

प्रोसेसर

ओप्पो एफ25 प्रो 5जी 8GB रैम +256GB तक स्टोरेज और एक्सटेंटेड 8GB रैम की सुविधा है, जबकि वनप्लस नोर्ड सीई 3 में  8जीबी रैम + 128जीबी और टॉप वैरियंट में 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज है। 

रैम-स्टोरेज

ओप्पो एफ25 प्रो 5जी में 64MP+8MP+2MP ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है, जबकि OnePlus Nord CE 3 में 50MP+8MP+2MP ट्रिपल रियर कैमरा और फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है। 

कैमरा

ओप्पो एफ25 प्रो 5जी 5000mAh बैटरी और 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि वनप्लस नोर्ड सीई 3 में 5,000एमएएच और 80वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

बैटरी

ओप्पो एफ25 प्रो 5जी में Android 14 आधारित Color OS 14 है, जबकि वनप्लस नोर्ड सीई 3 में एंड्रॉयड 13 पर आधारित ऑक्सीजनओएस 13.1 है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम

ओप्पो एफ25 प्रो 5जी के 8GB रैम +128जीबी की कीमत 23,999 रुपये, 8GB रैम +256 जीबी वैरियंट की कीमत 25,999 रुपये है, जबकि वनप्लस नोर्ड सीई 3 के 8जीबी रैम + 128जीबी की कीमत 24,999 रुपये, टॉप 12 जीबी रैम + 256 जीबी  की कीमत 27,999 रुपये है।

प्राइस