10 प्वाइंट्स में OPPO F25 Pro का रिव्यू

डिजाइन

प्लास्टिक बिल्ड होने के बावजूद फोन की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। यह 7.5 मिमी मोटा और 177 ग्राम वजन वाला फोन है। इसके अलावा, धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP65 रेटिंग है वहीं, इस सेगमेंट के अन्य डिवाइस केवल IP54 रेटिंग प्रदान करते हैं।

डिसप्ले

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ OLED डिसप्ले है। इसमें पतले बेजेल्स हैं सूरज की रोशनी में स्क्रीन पर टेक्सट पढ़ने में आपको कोई दिक्कत नहीं होती। ओएलईडी डिसप्ले के कारण इसमें के कलर और कंट्रास्ट जीवंत हैं और ओटीटी प्लेटफार्मों पर वीडियो स्ट्रीमिंग का शानदार अनुभव मिलता है।

रियर कैमरा

इसमें 64MP+8MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप है। इससे क्लिक की गई तस्वीरें सोशल मीडिया के लिए बेस्ट हैं। क्लिक इमेज को बाद में एडिटिंग की जरूरत नहीं होती है। कुल मिलाकर कहें तो तस्वीरें थोड़ी ड्रामेटिक (नाटकिय) क्लिक होती हैं।

फ्रंट कैमरा

इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है। यह बैलेंस कलर और प्राकृतिक स्किन टोन के साथ तस्वीरें खींचता है। पोर्ट्रेट मोड में तस्वीरों में बोके प्रभाव होता है और किनारे का पता लगाना लगभग सही होता है।

परफॉर्मेंस

इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC है। हैंडसेट बेंचमार्क में अच्छा स्कोर करता है और दिन-प्रतिदिन के कार्यों में भी शानदार प्रदर्शन देता है। वहीं, गेमिंग का अनुभव कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन हमें कभी-कभार कुछ रुकावटों का अनुभव होता है।

बैटरी

लाइट वजन होने के बाद भी इसमें 5,000mAh की बैटरी है। पीसी मार्क बैटरी टेस्ट में हैंडसेट का स्कोर लगभग 19 घंटे रहा। आप मीडियम यूज के साथ डिवाइस पूरे दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।

चार्जिंग

इसमें 67W चार्जिंग (बॉक्स में शामिल) है। यह चार्जर अपने बॉक्सी डिजाइन के कारण पुराने वनप्लस चार्जर की याद दिलाता है। बंडल किए गए चार्जर के साथ, फोन ने लगभग 45 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज हो जाता है।

सॉफ्टवेयर

OPPO F25 Pro एंडरॉयड 14 पर आधारित ColorOS 14 पर चलता है। इसमें सारे पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप्स और एनिमेशन के कारण UI अव्यवस्थित लगता है।

निष्कर्ष

यदि आप एक ऐसे आकर्षक स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो प्रदर्शन, मजबूत बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग और तस्वीरें अच्छी क्लिक करता है, तो OPPO F25 Pro एक अच्छा ऑप्शन है। यदि आप स्वच्छ सॉफ्टवेयर को प्राथमिकता देते हैं तो नथिंग फोन 2(ए) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। गेमिंग के शौकीनों के लिए Redmi Note 13 Pro या POCO X6 Pro ऑप्शन बन सकता है।