OPPO F27 प्रो+ में पीछे की तरफ डुअल टोन वेगन लेदर और सिलोक्सेन कोटिंग है। मजबूत बनावट के बावजूद, इसका वजन 177 ग्राम है और मोटाई सिर्फ 7.9 मिमी है।
यह इंडिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें IP69, IP68 और IP66 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग है। ये रेटिंग सुनिश्चित करती हैं कि डिवाइस 80 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर धूल और यहां तक कि हाई-प्रेशर वॉटर जेट से भी सुरक्षित है।
OPPO F27 Pro+ में 6.67 इंच का FHD+ OLED डिसप्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120hz है और इसकी पीक ब्राइटनेस 950 निट्स है।
हैंडसेट मिलिट्री स्टैंडर्ड टेस्टिंग से भी गुजरता है जिसमें फंक्शनल शॉक, ट्रांसपोर्टेशन शॉक, फ्रैजिलिटी, ट्रांजिट ड्रॉप और क्रैश हैजर्ड शॉक का टेस्ट किया जाता है। फोन में स्क्रैच रेजिस्टेंस और ग्लास के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 है।
दिन के उजाले में ली गई तस्वीरों में, हैंडसेट ने अच्छी मात्रा में डिटेल और कलर एक्यूरेसी के साथ काफी अच्छे शॉट्स क्लिक होते हैं। F27 Pro+ सटीक और वास्तविक रंग प्रदान करता है और डिटेल को अच्छी तरह से संरक्षित करता है।