OPPO F27 Pro Plus 5G में 6.7-इंच FHD+ 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट 950 निट्स पीक ब्राइटनेस है, वहीं OPPO Reno11 में 6.7-इंच FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 950 निट्स ब्राइटनेस है।
OPPO F27 Pro Plus 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर है, वहीं ओप्पो रेनो 11 में भी कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है।
OPPO F27 Pro+ 5G दो स्टोरेज 8GB रैम +128जीबी स्टोरेज और 8GBरैम +256जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है, वहीं OPPO Reno11 में भी 8GB+128GB और 8GB+256GB वैरियंट है।
OPPO F27 Pro+ 5G में 64MP+2MP डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है, वहीं मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। OPPO Reno 11 में 50MP+32MP+8MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा है।
OPPO F27 Pro Plus में 5000mAh और 67वॉट सुपरवूक चार्जर है, OPPO Reno 11 में 5,000 mAh बैटरी और 67वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
OPPO F27 Pro Plus में एंड्रॉयड 14 पर आधारित ColorOs 14 ओएस है और यह IP68, IP69 रेटिंग के साथ आता है। वहीं ओप्पो रेनो 11 एंड्रॉयड 14 आधारित कलरओएस 14 पर चलता है।
OPPO F27 Pro+ 5G के 8GB रैम +128 जीबी की कीमत 27,999 रुपये और 8GB रैम+ 256 जीबी की कीमत 29,999 रुपये है, वहीं फ्लिपकार्ट पर OPPO Reno11 के 8GB+128GB की कीमत 27,999 रुपये और 8GB+256GB की कीमत 29,999 रुपये है।