OPPO F27 Pro Plus  Vs  Vivo V30e

डिजाइन

OPPO F27 Pro और V30e के रियर पर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ऑरा एलईडी फ्लैश लाइट के साथ आता है। वहीं, दोनों फोन्स में फ्रंट पर घुमावदार डिसप्ले व पंच-होल कटआउट है।

डिसप्ले

OPPO F27 Pro Plus 5G में 93% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो, 2412 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 394PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ 6.7 इंच डिसप्ले है। वहीं, V30e फोन में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED पैनल और 120Hz का रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर

OPPO F27 Pro Plus 5G में दमदार अनुभव देने के लिए कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट लगाया है। वहीं, V30e में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 है

ओएस

OPPO F27 Pro Plus एंड्रॉयड 14 के साथ ColorOs 14 पर आधारित है। वहीं, V30e स्मार्टफोन Android 14-आधारित फनटचओएस 14 पर कार्य करता है।

कैमरा

OPPO फोन में  64MP का OV64B प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ कैमरा लेंस है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP कैमरा है। हालांकि, V30e में 50MP का प्राइमरी लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। वहीं, इसमें 50MP फ्रंट कैमरा है।

बैटरी

OPPO F27 Pro Plus में 67वॉट सुपरवूक चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी है। जबकि, Vivo V30e में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी है।

प्राइस

OPPO F27 Pro के 8GB रैम +128 जीबी मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। जबकि 8GB रैम 256 जीबी ऑप्शन 29,999 रुपये का है। वहीं, Vivo V30e के 8GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस Rs 27,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट का प्राइस Rs 29,999 है।