OPPO F27 Pro Plus  Vs  Galaxy F55

डिजाइन

OPPO F27 Pro+ के रियर पर राउंड कैमरा डायल है जो कि फाइंड एन सीरीज फोन्स में देखा जाता है। वहीं, इसमें वीगन लेदर बैक है जो कि इसे ऐलिगेंट लुक देता है। दूसरी ओर सैमसंग के फोन में रियर पर वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल और वीगन लेदर बैक है।

डिसप्ले

OPPO F27 Pro Plus 5G में 93% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो, 2412 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 394PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ 6.7 इंच डिसप्ले है। वहीं, Samsung Galaxy F55 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिसप्ले है।

प्रोसेसर

OPPO F27 Pro Plus 5G में दमदार अनुभव देने के लिए कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट लगाया है। वहीं, Samsung Galaxy F55 5G में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट है।

ओएस

OPPO F27 Pro Plus एंड्रॉयड 14 के साथ ColorOs 14 पर आधारित है। वहीं, Galaxy F55 5G एंडरॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है, जिसमें 4 साल के ओएस और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

कैमरा

OPPO फोन में  64MP का OV64B प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ कैमरा लेंस है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP कैमरा है। हालांकि, Samsung फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा लेंस, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मेक्रो कैमरा है। वहीं, 50MP का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी

OPPO F27 Pro Plus में 67वॉट सुपरवूक चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी है। जबकि Galaxy F55 5G में 5000mAh बैटरी है जो 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।

प्राइस

OPPO F27 Pro के 8GB रैम +128 जीबी मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। जबकि 8GB रैम 256 जीबी ऑप्शन 29,999 रुपये का है। वहीं, Galaxy F55 5G के 8GB रैम + 128GB वेरिएंट की कीमत Rs 26,999 और 8GB रैम +256 जीबी मॉडल की कीमत 29,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 30,999 रुपये है।