Find X8 Pro की खूबियां और खामियां

Find X8 Pro की खूबियां

Find X8 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 4,500 निट्स है, और यह डेली यूज में अपने अधिकांश प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अधिक ब्राइट है। यह HDR और डॉल्बी विजन को भी सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले

ओप्पो फाइंड एक्स8 प्रो में पीछे की तरफ 50MP क्वाड कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा है। तस्वीरों में संतुलित डायनामिक रेंज और कंट्रास्ट लेवल के साथ हाई लेवल की डिटेल्स निकालती हैं। कम रोशनी में भी तस्वीरें प्रभावशाली हैं।

कैमरा

OPPO Find X8 Pro में 5,910mAh की बैटरी है। बेंचमार्क टेस्ट में यह 12 घंटे से ज्यादा चलती है। हमारे इस्तेमाल के दौरान, यह फुल चार्ज पर एक दिन से ज्यादा चली और आपके इस्तेमाल के हिसाब से यह और भी ज्यादा चल सकती है।

बैटरी

OPPO Find X8 Pro की बिल्ड क्वालिटी बेहतरीन है और हाथ में पकड़ने पर यह प्रीमियम लगता है। डिस्प्ले में कॉर्निंग का गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है और डिवाइस को IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है।

ड्यूरेबिलिटी

Find X8 Pro की खामियां

फाइंड एक्स8 प्रो एंडरॉयड 15 पर आधारित कलरओएस 15 पर चलता है। कुल मिलाकर यूआई सहज और यूजर्स के अनुकूल है, हालांकि, यह कई प्री-इंस्टॉल ऐप्स के साथ आता है जो इंटरफेस को अव्यवस्थित करते हैं और बेहतर होता अगर फ्लैगशिप डिवाइस में कम प्री-इंस्टॉल ऐप्स होते।

थर्ड पार्टी ऐप्स

ओप्पो फाइंड एक्स8 प्रो पर्ल व्हाइट और स्पेस ब्लैक में उपलब्ध है। हां, ये केवल दो कलर ऑप्शन हैं। हालांकि ये किसी भी तरह से खराब कलर नहीं हैं, लेकिन बेहतर होता अगर अधिक ऑप्शन उपलब्ध होते जिससे यूजर को कलर्स के अधिक ऑप्शन मिलते।

लिमिटेड कलर ऑप्शन