OPPO Reno 10, 11 और 12 सीरीज के प्राइस व ऑफर डिटेल

Reno 12 5G प्राइस व ऑफर

फोन के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज फ्लिपकार्ट पर 32,999 रुपये में सेल किया जा रहा है जो कि इसका लॉन्च प्राइस है। हालांकि, फोन के साथ 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर व कई बैंक कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक का ऑफ दिया जा रहा है। अगली स्लाइड में आपको इसकी स्पेसिफिकेशन्स बताते हैं।

Reno 12 5G स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन में 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300-Energy, 50MP+8MP+2MP ट्रिपल रियर, 32MP सेल्फी, 5000mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग है।

Reno 12 Pro 5G प्राइस व ऑफर

यह डिवाइस भी लॉन्च प्राइस पर ही फ्लिपकार्ट पर सेल हो रहा है। इसके 12GB RAM + 256GB Storage का सेलिंग प्राइस 36,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB Storage का सेलिंग प्राइस 40,999 रुपये है। फोन के साथ 20,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर व कई बैंक कार्ड्स पर 10 प्रतिशत तक का ऑफ दिया जा रहा है। अगली स्लाइड में आपको इसकी स्पेसिफिकेशन्स बताते हैं।

Reno 12 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन में 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300-Energy, 50MP+50MP+8MP ट्रिपल रियर, 50MP सेल्फी, 5000mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग है।

OPPO Reno 11 प्राइस व ऑफर

₹2000 प्राइस कट के बाद फोन के 8GB RAM + 128GB Storage मॉडल का सेलिंग प्राइस ₹27,999 (लॉन्च प्राइस ₹29,999) और 8GB RAM + 256GB Storage मॉडल का सेलिंग प्राइस ₹29,999 (लॉन्च प्राइस ₹31,999) है। फोन ऑनलाइन व ऑफलाइन बैंक ऑफर्स व एक्सचेंज बोनस के साथ लिया जा सकता है।

 Reno 11 स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 6.7-इंच AMOLED स्क्रीन, MediaTek Dimensity 7050, 50MP+32MP+8MP रियर कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा, 5,000mAh बैटरी और  67W SUPERVOOC चार्जिंग क्षमता है।

 Reno 11 Pro प्राइस व ऑफर

2,000 रुपये की कटौती के साथ रेनो 11 प्रो 5G स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 37,999 रुपये की कीमत पर सेल किया जा रहा है। इसका लॉन्च प्राइस 39,999 रुपये था। वहीं, फोन के साथ 10% कैशबैक और 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई व एक्सचेंज बोनस भी भी ऑफर किया जा रहा है।

 Reno 11 Pro स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 6.7 इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट, 50MP+32MP+8MP रियर कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 4700mAh की बैटरी है।

 Reno 10 प्राइस व ऑफर

Oppo Reno10 5G के 8GB रैम व 256GB स्टोरेज मॉडल को अमेज पर 26,999 रुपये में सेल किया जा रहा है।  इसका लॉन्च प्राइस 32,999 रुपये था। वहीं, फोन के साथ कई बैंक कार्ड्स पर ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

 Reno 10 स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 6.7-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7050, 64MP+32MP+8MP रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, 67 वॉट 5,000mAh बैटरी है।

 Reno 10 Pro प्राइस व ऑफर

इस फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 39,999 रुपये था। लेकिन, अब अमेजन पर फोन 30,980 रुपये में सेल किया जा रहा है। वहीं, डिवाइस के साथ कई बैंक ऑफर्स व एक्सचेंज बोनस का लाभ दिया जा रहा है।

 Reno 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 6.74-इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 778G, 50MP+32MP+8MP रियर कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा, 4,600mAh Battery, 80W SUPERVOOC चार्जिंग है।