ओप्पो ने Reno 10 5G की कीमत की घोषणा कर दी है। फोन के 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये है। इसमें 64MP रियर, 8जीबी रैम, 5000mAh बैटरी है। जानें फीचर-ऑफर की डिटेलः
फोन नें 6.7 इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले है। यह 120Hz, 240Hz टच सेंपलिंग रेट, 950निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है।
Reno 10 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी68 जीपीयू सपोर्ट है।
OPPO Reno 10 5G के ओएस की बात करें, तो यह एंड्रॉयड 13 पर आधारित कलरओएस 13 पर चलता है।
Reno 10 5G ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा है।
फोन के फ्रंट में 32MP OV32C अल्ट्रा-क्लियर सेल्फी कैमरा है। इस सेटअप के साथ यूजर बेहतरीन सेल्फी कैप्चर कर सकते हैं।
ओप्पो रेनो 10 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी और 67W SUPERVOOC 2.0 चार्जर है। मिनटों में फोन की बैटरी को फुल चार्ज हो जाती है।
फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज है। रैम एक्सपेंशन तकनीक की वजह से रैम को और 8जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
ओप्पो रेनो 10 5जी फोन के 8GB रैम और 256GB इंटरनल वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। इसके सेल फ्लिपकार्ट पर 27 जुलाई से शुरू होगी।
फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा। इसके लिए HDFC, ICICI Bank, Axis Bank और SBI बैंक कार्ड का उपयोग करना होगा।