OPPO Reno 11 Pro 5G को 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब 2000 रुपये की कटौती के साथ फोन अमेजन पर 37,999 रुपये में बिक रहा है। फोन पर्ल व्हाइट और रॉक ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
OPPO Reno 11 Pro में 6.7 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट मौजूद है।
OPPO Reno 11 Pro में कंपनी ने MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसमें ग्राफिक्स के लिए माली-G610 MC6 जीपीयू दिया है।
ओप्पो रेनो 11 प्रो 5जी में आपको 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलती है।
OPPO Reno 11 Pro में रियर पैनल पर OIS और LED के साथ 50MP+32MP+ 8MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का Sony IMX709 फ्रंट कैमरा है।
Oppo Reno 11 Pro में कंपनी ने 4700mAh की बैटरी दी है। इसके साथ आपको 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Oppo Reno 11 Pro में एंड्रॉयड 14 आधारित ColorOS 14 के साथ 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC और USB टाइप-C पोर्ट की सुविधा मिलती है।