OPPO Reno12 Pro एआई फीचर से लैस स्मार्टफोन है। फोन के 12GB+256GB वैरियंट की कीमत 36,999 रुपये और 12GB+512GB वैरियंट की कीमत 40,999 रुपये है। जानते हैं इस फोन को खरीदने के 4 कारण और न खरीदने के 2 कारण।
OPPO Reno12 Pro में कई एआई फीचर हैं, जैसे एआई समराइज, एआई राइटर, एआई जेस्चर, एआई रिकॉर्ड समराइज। इसके साथ कैमरा ऐप में भी एआई अवतार और एआई स्टूडियो फीचर भी हैं। ये सभी बहुत उपयोगी हो सकते हैं।
OPPO Reno12 Pro केवल 7.4 मिमी मोटा है। जिसकी वजह से डिवाइस को लंबे समय तक भी पकड़ने में परेशानी नहीं होती है। यह स्लिक डिजाइन के साथ IP65 रेटिंग के साथ आता है।
OPPO Reno12 Pro 80W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। बॉक्स में दिए गए चार्जर से डिवाइस को 20 से 100% तक चार्ज होने में करीब 34 मिनट का समय लगता है।
OPPO Reno12 Pro में 6.7-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले है, जो चारों तरफ से कर्व्ड हैं। इसमें अच्छे व्यूइंग एंगल के साथ पंची कलर और डीप ब्लैक है।
ओप्पो रेनो12 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर है। यह किसी भी तरह से खराब प्रोसेसर नहीं है, मगर अब इस सेगमेंट में बहुत से फोन ज्यादा शक्तिशाली प्रोसेसर के साथ आते हैं।
ओप्पो रेनो12 प्रो एंड्रॉयड 14 पर आधारित ColorOS 14.1 पर चलता है। इसमें कई सारे प्री-इंस्टॉल ऐ प्स हैं, जिनमें से कई ऐप्स को अनइंस्टॉल नहीं किया जा सकता है।