Reno 12 के रियर पर ट्रिपल कैमरा सेंसर वर्टिकल प्लेस हैं और डिस्प्ले पंच होल है। वहीं, Vivo V30 काफी पतला और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें बैक पर गोलाकार रिंग के बजाय आयताकार एलईडी रिंग है।
रेनो 12 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। वहीं, वी30 में एचडीआर 10 प्लस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2800निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 6.78-इंच डिसप्ले है।
Reno 12 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी चिपसेट है जो चार नैनोमीटर प्रक्रिया पर बना ऑक्टा कोर प्रोसेसर है।Vivo V30 5G में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स बना चिपसेट Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है।
रेनो 12 में 32MP सेल्फी कैमरा और रियर पर 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा वाइड और 2MP मैक्रो लेंस है। वहीं, Vivo V30 5G में रियर पर 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है।
रेनो 12 में 5000mAh साइज की बैटरी 80वॉट सुपरवूक चार्जिंग से लैस है। वहीं, Vivo V30 में 80वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो ओप्पो रेनो 12 लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 आधारित कलर ओएस 14 पर काम करता है। वहीं, Vivo V30 में भी लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 है जो आधारित फन टच ओएस 14 पर काम करता है।
रेनो 12 5G के 8GB रैम +256GB मेमोरी की कीमत 32,999 रुपये है। वहीं, Vivo V30 के बेस मॉडल 8GB+128GB मेमोरी की कीमत 33,999 रुपये है।
दोनों फोन्स की बैटरी साइज और चार्जिंग क्षमता एक जैसी है। लेकिन, कीमत के मामले में रेनो 12 5G थोड़ा सस्ता दिखाई पड़ता है।